BURNING NEWS✍️
जालंधर में डीज़ल टैंक में डीज़ल भरा हुआ था तभी कार मालिक ने वेल्डर के पास जाकर कार टैंक में वेल्डिंग करवानी शुरू कर दी जिसके बाद अचानक टैंक फट गया ओर ब्लास्ट में वेल्डर की मौत हो गई। जालंधर लोहियां-मखू राष्ट्रीय मार्ग पर वेल्डिंग करते समय गाड़ी की टंकी में धमाका हो गया। टंकी फटने के चलते वेल्डर इसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के वक्त वेल्डर जसवंत सिंह महिंद्रा गाड़ी की डीजल टंकी को वेल्ड कर रहा था।
टंकी में तेल होने के चलते वेल्डिंग से तेल ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका होते ही आस पास आग लग गई। टंकी से तेल निकलने के कारण वेल्डर के कपड़ों में आग लग गई। लोगों के आग बुझाने तक वेल्डर 70 फीसदी तक झुलस गया। उसे तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
गांव रायवाला का रहने वाला था वेल्डर
मृतक की पहचान गांव रायवाला निवासी जसवंत सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र 50 साल के लगभग बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह वर्कशाप में महिंद्रा पिकअप की डीजल टंकी वेल्ड कर रहा था। इसी दौरान टंकी में धमाका हो गया और तेल गिरने से आग भड़क उठी। जसवंत बुरी तरह झुलस गया।