BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

पंजाब में काँग्रेस प्रधान राजा वडिंग की छुट्टी करके उनकी जगह नए प्रधान के नाम का ऐलान कर दिया गया है। पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग गया है। काँग्रेस ने सुखजिंदर सिंह रंधावा को नया प्रधान नियुक्त किया है। हालाकि सुखी रंधावा ने उन्हें प्रधान बनाने की खबर को झूठा बताया है ओर काँग्रेस की एक नक़ली चिट्ठी के किसी के द्वारा वायरल करने की बात कही है।