BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

पंजाब में ईडी ने लगातार छापामारी करनी शुरू कर दी है, वहीं बीते दिन जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी सहित अशोक मित्तल के घर रेड की गई थी जिसके बाद आज शुक्रवार दिन चढ़ते ही कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा सहित 10 ठिकानों पर ईडी ने रेड की है जिसमें उनके घर के अंदर आना जाना बंद कर दिया है। लुधियाना में रेड के बाद संजीव अरोड़ा अपने घर के अंदर नही थे जो कैबिनेट मीटिंग में शामिल होने के लिए पहले से ही घर पर नहीं थे। बताया जा रहा है कि मनी लांडरिंग में ये रेड की गई है।