BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब के सीएम के द्वारा बुधवार को जालंधर में रिहायश पर सभी विधायकों की मीटिंग बुलाई जा रही है, जिसमें पंजाब के सभी विधायकों को सुबह जालंधर में बुलाया गया है जहां सीएम मान खुद मीटिंग की लीड करेंगे। इस मीटिंग का मुख्य कारण पंजाब में आप के राज्यसभा सदस्यों के द्वारा पार्टी छोड़कर भाजपा में जाना है जिसको लेकर सभी विधायकों की मीटिंग बुलाई गई है। सभी विधायकों को मीटिंग के लिए संदेश भी आने शुरू हो गए है। सीएम मान के साथ मनीष सिसोदिया ओर अमन अरोड़ा भी मीटिंग में मौजूद रहेंगे, इस मीटिंग में कई अहम फैसले भी लिए जाने की संभावना है।