BURNING NEWS✍️
प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब सरकार ने उनके विभागों का बंटवारा तीन मंत्रियों के बीच कर दिया है। सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, तरुणप्रीत सिंह सौंध को पावर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को लोकल बॉडी विभाग दिया गया है। इसके अलावा उद्योग विभाग की जिम्मेदारी अमन अरोड़ा को सौंपी गई है। सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं।