लवली यूनिवर्सिटी में हालात बेकाबू,मीडिया कर्मियों के सिर फोड़े,पुलिस की गाड़िया तोड़ी
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है, पुलिस ने जैसे ही लाठीचार्ज किया वैसे ही छात्रों ने वीडियो कर्मियों ओर पुलिस की गाड़िया तोड़ी। कई मीडिया कर्मियों के सिर पर बोतलें मारी गई कई पुलिस वालो की गाड़िया तोड़ दी गई है, वहीं कुछ कारों को आग लगाने की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि लवली यूनिवर्सिटी के खिलाफ छात्रों का ग़ुस्सा बढ़ता जा रहा है कोई भी लवली यूनिवर्सिटी का पदाधिकारी छात्रों को मिलने या समझाने नहीं आया है।
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार शाम को पुलिस और छात्रों में टकराव हो गया। पुलिस छात्रों से बातचीत कर रही थी। इस बीच पुलिस पर बोतलें फेंकी गईं। इस पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद बाद छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।