LOVELY UNIVERSITY कई सुसाइड, पर हर बार बात ख़त्म,इस बार एक रेप ने हिलाया लवली प्रोफेशनल
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी मामले में हर बार की तरह पुलिस की ढीली कारवाई के बाद इस बार एक रेप ने पूरा प्रशासन हिलाकर रख दिया है, लवली में कई बार सुसाइड हो चुके हैं पर हर बार मामला बिना किसी प्रदर्शन के ख़त्म हो जाता है, लवली में ज़्यादातर बच्चे पंजाब के बाहरी राज्यों के हैं जिस कारण अपराधिक घटना के बाद मामला जल्दी शांत हो जाता था पर इस बार एक रेप के बाद छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। पुलिस ने आनन फ़ानन में पर्चा दर्ज कर दिया पर कारवाई ज़ीरो। वहीं यूनिवर्सिटी के वीसी ने भी बयान जारी किया था पर उसके बाद भी छात्रों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन बंद नही किया। जालंधर से फगवाड़ा ओर फिलौर तक भारी जाम लग चुका है, प्रदर्शन ख़त्म नहीं हुआ तो प्रशासन ने आँसू गैंस के गोले मँगवा लिए हैं ताकि प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा जाए।