बस्ती शेख घास मंडी इलाके में मेडिकल शाप में चोरी
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के बस्ती शेख इलाके में चोरों ने मेडिकल दुकान का शटर उखाड़ अंदर से नकदी ओर इंवरटर बैटरी चुरा ली। मामला थाना पाँच के अधीन आते घास मंडी चौक का है जहां चोरों ने रामा मेडिकल हाल का सब्बल से शटर तोड़कर अंदर घुसकर चोरी की वारदात की। दुकान मालिक संदीप गुप्ता ने कहा कि रात को दुकान बंद करके घर गए थे सुबह जब आएं तो देखा की दुकान का शटर दो फुट ऊपर उठा हुआ था जैसे दुकान के अंदर गए तो इधर से गल्ले में पड़े करीब 3500 रूपए ओर बैटरी इंवरटर चोरी हो चुका था। सूचना के बाद थाना पाँच की पुलिस मौके पर पहुँच जाँच में जुट गई है।