BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में बीते दिन पाँच फुट जगह पर फडी लगाने को लेकर बाहर से अपराधिक क़िस्म के युवक बुलाकर गुंडागर्दी करने के बाद एक ओर सीसीटीवी सामने आई है जिसमें काली टी शर्ट पहने युवक हाथ में पिस्तौल पकड़कर मोनू पुरी के भाई के पीछे भाग रहा है

ओर इस दौरान हाथापाई में गोली चलने के बाद गोली मोनू पुरी के पैर में लगती है। मोनू पुरी ने आरोप लगाया कि काली टी शर्ट में पिस्तौल पकड़कर उनके भाई के पीछे भागने वाला युवक नन्नी नामक है जिसने गोली उनके पैर में मारी। मोनू पुरी ने आरोप लगाया कि गोली मारने वाले की पहचान उन्होंने पुलिस को बता दी है।