‘आज मेरा हलका, मेरा परिवार’ के तहत हरदो फराला में राशन किट वितरण, राजविंदर थियाड़ा ने सुनीं समस्याएं
जालंधर कैंट हलके के गांव हरदो फराला में ‘आज मेरा हलका, मेरा परिवार’ के तहत पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित की गईं। इस मौके पर जालंधर कैंट हलके की हलका इंचार्ज राजविंदर थियाड़ा विशेष रूप से मौजूद रहीं।
ग्रामीणों से की मुलाकात, जानी समस्याएं
राशन किट वितरण के दौरान राजविंदर थियाड़ा ने गांववासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं व जरूरतों के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर गांव के सरपंच करनजीत सिंह, पंच सुरजीत सिंह, पंच मेजर सिंह और पंच कुलदीप सहित अन्य गांववासी भी मौजूद रहे।
जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई जा रही सरकारी सहायता
इस दौरान गांववासियों ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लोगों की भलाई के लिए लगातार विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
गांववासियों ने ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत राशन किटें उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, हलका इंचार्ज राजविंदर थियाड़ा तथा गांव के सरपंच और पंचों का धन्यवाद किया।