BURNING NEWS✍️ पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में जानलेवा हमला हुआ. अच्छी बात यह रही है कि वे बाल-बाल बच गए. उन्हें कुछ चोटें आई हैं और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड में जानलेवा हमला हुआ है. हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. सुखबीर सिंह बादल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बादल पर एक हमलावर ने धारदार हथियार से हमला किया और उनके हाथ में चोट लग गई. हमले के बाद सुखबीर सिंह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. वे अपने पैर से चल कर हॉस्पिटल में अंदर गए. सुखबीर के साथ कई समर्थक भी हॉस्पिटल पहुंचे हैं. हमला होने से पहले, दिन में उन्होंने अपने परिवार के साथ तख्त श्री पटना साहिब का दौरा किया था