सुशील रिंकू मोदी की स्टेज से ग़ायब पर मोदी के फेसबुक पेज पर रहे TOP
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे पर जहां पूर्व एमपी सुशील रिंकू स्टेज से परे नज़र आएं पर शनिवार को मोदी के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में सबसे ऊपर नज़र आ रहे है, मोदी के आने पर स्टेज पर कुछ नेताओं को स्टेज की पहली लाईन में बैठाया जाना था तो कईयों को दूसरी लाइन में मेंबर पार्लियामेंट रहे सुशील रिंकी स्टेज पर नहीं बल्कि आम जनता ओर वर्करों के बीच स्टेज के सामने बैठ गए पर मोदी की नज़र वहां भी पड़ गई ओर उनकी तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया पर डाल जालंधर के लोगों को अभिवादन किया। हालाँकि सुशील रिंकू से मोदी के साथ स्टेज पर ना होने का कारण पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया।