न किसी से बात, न बार-बार बाथरूम… राम मंदिर के दान गिनने को लेकर नए नियम, चोरी के बाद बदला सिस्टम
BURNING NEWS✍️ राम मंदिर दान चोरी की घटना सामने आने के बाद व्यवस्थाओं में लगातार बदलाव किया जा रहा है. कर्मचारियों की एंट्री से लेकर दान गिनने तक के सिस्टम को बदला जा रहा है. यहां तक की कर्मचारियों की ड्रेस को भी बदला गया है. राम मंदिर दान चोरी के प्रकरण सामने आने के … Read more
Rajesh Sharma5 Jul 2026 • 2 min read • 9 views
BURNING NEWS✍️
राम मंदिर दान चोरी की घटना सामने आने के बाद व्यवस्थाओं में लगातार बदलाव किया जा रहा है. कर्मचारियों की एंट्री से लेकर दान गिनने तक के सिस्टम को बदला जा रहा है. यहां तक की कर्मचारियों की ड्रेस को भी बदला गया है.
राम मंदिर दान चोरी के प्रकरण सामने आने के बाद लगातार व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है. दान की गिनती वाले काउंटिंग रूम में अब कई नए नियम लागू कर दिए गए हैं. अब नोटों की गिनती टेबल-कुर्सी पर नहीं, बल्कि जमीन पर गद्दे और प्लाईवुड बिछाकर की जा रही है. गिनती के दौरान किसी भी कर्मचारी को आपस में बात करने की इजाजत नहीं होगी. इसके अलावा कोई कर्मचारी बार-बार बाथरूम जाता है तो उस पर भी नजर रखी जाएगी. कैंटीन में भी ज्यादा देर तक बैठने की छूट नहीं है. पूरे काउंटिंग रूम पर सीसीटीवी से कड़ी निगरानी रखी जा रही है. मॉनिटरिंग रूम में तैनात कर्मचारी भी ड्यूटी के दौरान अपनी जगह नहीं छोड़ सकेंगे. काउंटिंग करने वाले कर्मचारी पहले की तरफ डार्क ब्लू ड्रेस में रहेंगे. मकसद साफ है दान की गिनती में पूरी पारदर्शिता रहे और दोबारा ऐसी घटना न हो।
Share this story
✍ Reporter · Burning News
Rajesh Sharma
The Voice of Truth
Rajesh Sharma is a senior reporter at Burning News, covering Punjab, crime, politics and breaking news — bringing readers fast, factual and fearless ground reporting from across the region.