BURNING NEWS✍️

कनाडा में भारतीय मूल के युवाओं द्वारा चलाए जा रहे एक बेहद हिंसक और खतरनाक अंतरराष्ट्रीय वसूली रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पील रीजनल पुलिस ने ‘फोर ब्रदर्स’ गैंग से जुड़े 17 पंजाबियों को अरेस्ट किया है। गिरोह ने कनाडा और अमेरिका के कई शहरों में कारोबारियों को निशाना बनाकर जबरन वसूली, आगजनी और अंधाधुंध गोलीबारी जैसी 24 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया

था। आरोपियों पर कुल 106 गंभीर आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। चूंकि ये सभी गैर-कनाडाई नागरिक हैं, इसलिए अब इन्हें तुरंत भारत डिपोर्ट (देश से बाहर) किए जाने का सामना करना पड़ सकता है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान,इक़बाल सिहं, रविंद्र सिंह,दिलपरीत सिंह,परभदीप सौहल, अजय दीप सिंह,राजन सिंह,आकाशदीप सिंह,जशनबीर सिंह,प्रताप बीर घुम्मण,नलकूप सिंह,महेंद्र सिंह,नवदीप सिंह,अमृतजोत सिंह,जशनपरीत सिंह,गौतम,सुखविंदर सिंह,गुनीत के रूप में हुई है। 

फोर ब्रदर्स’ गैंग का आतंक इस कदर था कि इन्होंने कनाडा के ब्राम्पटन, मिसिसॉगा, ब्रिटिश कोलंबिया और कैलिफोर्निया में व्यापारियों, रेस्टोरेंट मालिकों और ट्रक कंपनियों को निशाना बनाया।/यह रैकेट 24 हिंसक घटनाओं में सीधे तौर पर शामिल था। दहशत फैलाने के लिए गैंग ने रिहायशी इलाकों में चलती गाड़ियों से ताबड़तोड़ फायरिंग की और आगजनी की वारदातों को अंजाम दिया।

भारतीय सरगना से जुड़े तार

पुलिस जांच के अनुसार यह 17 आरोपी अलग-अलग वीजा स्टेटस (जैसे स्टूडेंट या वर्क परमिट) पर कनाडा और अमेरिका में रह रहे थे। पुलिस ने खुलासा किया है कि इस गैंग के तार सीधे भारत में बैठे सरगनाओं से जुड़े हुए हैं। आरोपियों में से एक अपराधी ऐसा भी है, जो भारत में पहले से ही हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहा है।