BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

पंजाब के होशियारपुर में रहने वाले सीए के परिवार के माता चिंतपूर्णी जाने पर घर को अकेला देख चोर घर में घुस गए जो चोरों ने लाखों की क़ीमत के सोने चाँदी के गहने चुरा लिए। घटना का पता तब चला सीए घर पर आएं तो देखा कि लाकर टूटा पड़ा था।

होशियारपु के ऊना रोड पर स्थित गौतम नगर में चोरों के एक झुंड ने घर में घुस कर लाखों की कीमत के सोने और चांदी के गहने चुरा लिए। बेखौफ चोरों ने बहुत ही आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। होशियारपुर पुलिस इस मामले को ट्रेस करने में जुटी है लेकिन अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें चोर आराम से घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे है।