BURNING NEWS✍️
पंजाब सरकार ने तय किया है कि अब प्राइवेट स्कूल साल में 5 फीसदी से अधिक फीस नहीं बढ़ा पाएंगे। जिन स्कूलों ने पिछले 3 सालों में 15 फीसदी से अधिक फीस बढ़ाई है, उन्हें अतिरिक्त फीस वापस करनी पड़ेगी। इसके लिए सरकार सख्त कानून लेकर आएगी। यह नियम सभी तरह की फीस पर लागू होगा। सरकार का दावा है कि यह पूरे भारत में सबसे सख्त कानून होगा। आने वाले विधानसभा सत्र में यह कानून लाया जाएगा। अब कैप्टन सरकार द्वारा लाए गए कानून को कैंसिल करेंगे। अमृतसर में हुई घटना के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।