BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
लुधियाना के आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को एसएफजे (सिख फॉर जस्टिस) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक कथित वीडियो के जरिए सीधे तौर पर धमकी दी है। पन्नू ने कहा कि आम आदमीं पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने बंदूक के बल पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की रक्षा की, लेकिन अब उनकी रक्षा कौन करेगा?
पन्नू ने कथित वीडियो में विपक्ष के नेता विधायक प्रताप सिंह बाजवा के मामले में पंजाब में ग्रेनेड आने के दावे का भी समर्थन किया है। हालाँकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती है। पन्नू ने प्रताप बाजवा के इस दावे का समर्थन किया है कि अभी तक सिर्फ 18 ग्रेनेड का इस्तेमाल हुआ है। बाकी का इस्तेमाल होना बाकी है।
बाजवा के बयान का आतंकी पन्नू ने किया समर्थन
पन्नू ने कहा कि पंजाब में जहां दीवारों पर छापे लगाने वाले उसके लोग घूम रहे हैं वहीं धमाका करने वाले लोग भी उन्हीं के साथ-साथ चल रहे हैं। पन्नू ने कहा कि प्रताप बाजवा की बात बिल्कुल सच है कि 18 हेड ग्रेनेड चले हैं बाकी चलने बाकी है। लुधियाना में डा.अंबेडकर की प्रतिमा पर नारे लिखे जाएंगे।