BURNING NEWS✍️ RAJESH SHARMA 

पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे पंजाब को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने इस संबंध में पत्र जारी किया है और इसके तहत अब सभी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। इसके साथ ही पंजाब में स्कूल कॉलेजों में छुट्टियां भी सात सितंबर तक कर दी गई हैं। पहले ये छुट्टियां 3 सितंबर तक थीं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।