BURNING NEWS RAJESH SHARMA 

जालंधर के भार्गव कैंप में चर्चित विजय ज्वेलर लूटकांड के तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। आरोपियों से पुलिस ने लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि लूट करने के तुरंत बाद लुटेरे धार्मिक स्थल माथा टेकने चले गए। आरोपियों को कमिश्नरेट पुलिस ने अजमेर से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान कुशल, गगन और करण के रूप में हुई है। आरोपियों में थे युवक 10 साल की सजा पर है जिसकी बहन की शादी भी नवंबर महीने में थी। लूट की वारदात के बाद से कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल टीमें आरोपियों को ट्रेस करने में जुटी हुई थीं। पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी अजमेर की तरफ फरार हुए हैं, जिसके बाद टीमें वहां भेजी गईं और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। “