भारत में Hydrogen Train की शुरुआत, कैसे काम करती है ये ट्रेन, लोगों के लिए बदलेगा सफर का अनुभव
भारत में आज देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत होने वाली है. पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आज इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी. यह कदम रेलवे को स्वच्छ ऊर्जा की ओर ले जाने वाला अहम पड़ाव माना जा रहा है. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि हाइड्रोजन ट्रेन पर्यावरण के लिहाज से बेहतर विकल्प जरूर है, लेकिन भारत में यह फिलहाल हर रूट के लिए नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा मार्गों तक ही सीमित रह सकती है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली है. करीब 89 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन लगभग 2 घंटे में तय करेगी और रास्ते में 12 स्टेशनों पर रुकेगी. रेल मंत्रालय के अनुसार, 10 डिब्बों वाली इस ट्रेन में 1,200 किलोवॉट हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रोपल्शन सिस्टम लगाया गया है. वहीं इसकी अधिकतम रफ्तार 75 किमी प्रति घंटा होगी.