BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में एक बदनाम प्रापटी कारोबारी जो कि शहर में नाजायज कालोनियां काटने के मामले में अक्सर चर्चा में रहता है के बेटे ने फिर से शर्मनाक हरकत की है, जिसने राह जाती लड़की को पीपीआर मार्केट के पास रोककर उसका रेट पूछा फिर उसको जबरन कार में बैठाने की कोशिश की मामला हाथापाई तक पहुंचा ओर बाद में थाने में पहुंचा पर वहां शातिर प्रापटी कारोबारी ने पुलिस से मिलीभगत करके अपने बेटे की इज़्ज़त बचाने के चक्कर में कार के ड्राइवर से राजीनामा लड़की के साथ करवा दिया,लड़की करती भी क्या क्योंकि उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई,लड़की अकेली थी क्या करती क्योंकि रहीसजादे नाजायज प्रापटी के कारोबारी ने अपनी पहुँच दिखा लड़की को दबा दिया, वो भी उस थाने में जहां महिला इंस्पेक्टर है। सूत्रों के अनुसार ये वही प्रापटी कारोबारी है जिसके बेटे ने करीब 15 साल पहले भी लड़की से जीटीबी नगर में छेडछाड की थी पर तब मामला गर्मा गया ओर पुलिस ने तब रहीस जादो का राजीनामा करवा दिया था। वहीं वारदात वाली जगह पर लगे सीसीटीवी में खुलासा हुआ है कि प्रापटी कारोबारी के बेटे ने लड़की से हाथापाई कर की।