आस्ट्रेलिया के इस शहर में माल में युवक ने चाकू मारकर किया 5 का कत्ल,9 घायल ,पुलिस ने गोली मारकर हमलावार को मार डाला

BURNING NEWS✍️

ऑस्ट्रेलियाई में चाकू मारकर युवक ने पाँच लोगों की हत्या कर दी है, घटना सिडनी के एक मॉल में शनिवार दोपहर चाकूबाजी की है। जहां 5 लोगों की मौत की खबर है। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 9 महीना का बच्चा भी है। वहीं, BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की फायरिंग में हमलावर मारा गया है। पुलिस को खबर मिली थी कि एक शख्स मॉल में चाकू लेकर घूम रहा है। जब तक पुलिस मॉल पहुंची तब तक हमलावर कई लोगों को चाकू मार चुका था। उसे रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग शुरू की। एक गोली हमलावर को लग गई। उसकी मौत हो गई।

हमले की वजह साफ नहीं
पुलिस कमिश्नर एंथनी कुक ने कहा, “हमलावर अकेले ही मॉल में घुसा था। उसके साथ कोई और व्यक्ति नहीं आया था। इसलिए अब किसी तरह के हमले का खतरा नहीं है। हमलावर से जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हमले की वजह के बारे में भी फिलहाल नहीं पता है। टीम जांच कर रही है।”

error: No Selection, Please!!!