BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में आर.टी.आई एक्टिविस्ट के कत्ल की सूचना है, बताया जा रहा है कि सिमरनजीत नाम के व्यक्ति को गोलियाँ मारकर उसका कत्ल किया गया है जिसके बाद क़ातिल हथियारों सहित कार को लवली यूनिवर्सिटी के पास छोड़ गए। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली है कि कार सवार पीछे किसी का कत्ल करके भागे थे जो कार फगवाड़ा पुलिस ने बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिहं ने शहर के कई बिल्डरों के खिलाफ शिकायत डाली हुई थी इतना ही नही सिमरनजीत सिंह के साथ उनकी टीम भी काम करती थी जिनके नाम से वो लोगों की शिकायतें भी करवाता था। सिमरनजीत सिंह ने बिल्डरों के खिलाफ शिकायत देने के लिए अपने साथ जालंधर के रहने वाले कई युवक रखे थे जो उसके इशारे पर काम करते थे जिनमें कुछ अब आरटीआई डालकर लोगों की बिल्डिंग पर अपने दम पर कारवाई करवा रहे हैं।