BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में रहीसजादो की गुंडागर्दी की असल वजह देर रात तक रेस्टोरेंट को खोलकर रखना था। जहां जाने वाले। लोगो की जान माल की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी भी उनकी खुद की होगी। क़रीब 2:30 बजे रात को ये विवाद हुआ जबकि इनको 12 बजे से पहले बंद करने ओर किसी को भी शराब ना परोसने के आदेश जारी है, पर बावजूद इसके NOTORIOUS रेस्टोरेंट रात से लेकर सुबह के सूरज चढ़ने तक खुला रहता था। जिस कारण रात को वहाँ शराब भी पिलाई जाती थी ओर ज़्यादा शराब पीने के बाद ही ऐसे विवाद होना आम बात है। क्लब में जिस समय विवाद हुआ वहा ना तो कोई सुरक्षा की ज़िम्मेदारी थी ओर ना ही किसी विवाद में कोई रेस्टोरेंट वाले ने बीच बचाव करवाया। वहीं जालंधर पुलिस। कमिश्नर धनप्रीत कौर ओर डीसी के आदेशो के बावजूद रात को रेस्टोरेंट बंद करने के आदेशों को भी धज्जियाँ उड़ाते देखा गया। अब इस रेस्टोरेंट के खिलाफ पुलिस के द्वारा कारवाई ना करना भी शक के घेरे में है जालंधर में ऐसा कई रेस्टोरेंट बार हैंडलों सारी रात खिले रहते हैं जिनका पता पुलिस के कई अधिकारियों को है पर कारवाई नहीं है, अगर कोई कारवाई भी होती है तो कारवाई से पहले ही रेस्टोरेंट बार मालिकों के पास सूचना मिल जाती है। वही बताया जानकार है कि इस रेस्टोरेंट को नोटिस जारी कर दिया गया है जिसके बाद इसके खिलाफ कारावई होनी अनिवार्य है।