BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में विधायक रमन अरोड़ा के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के बाद सेंट्रल हल्क़े का इंचार्ज पार्टी में आज ही शामिल हुए नितिन कोहली को लगाया गया है, जो सेंट्रल हलके में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे ओर उनके काम करवाएँगे। पार्टी के सीनियर नेता मुनीश सिसोदिया ने जालंधर पहुंचकर उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। सिसोदिया ने कहा कि रमन अरोड़ा ने पार्टी का विश्वास तोड़ा है जिसके बाद नितिन कोहली को इंचार्ज लगाया गया है जो अब उन्होंने जालंधर के लोगों से अपील की कि वो नितिन कोहली को मिलकर उनसे अपनी समस्याओं का समाधान करवाएँ उन्होंने कहा कि पार्टी ने नितिन कोहली पर विश्वास जताया है। वही नितिन कोहली ने जालंधर सेंट्रल के लोगों से अपील की कि अब सेंट्रल के लोग खुद को अकेला ना समझें वो अपना आफिस खोलेंगे ओर रोज़ाना लोगों से मिलेंगे।