BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

MLA रमन अरोड़ा की गिरफ़्तारी के बाद जहां करोड़ों रूपए के भ्रष्टाचारी के प्रूफ़ मिलते जा रहे हैं वहीं उनके राज़दार ओर गलत धंधे में संलिप्त उनके करीबी मखीजा ओर उनके समधी राजू मदान की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस निरंतर छापामारी कर रही है। इसी बीच आज विजिलेंस ने महेश मखीजा को गिरफ्तार कर लिया है, फ़िलहाल कोई भी अधिकारी इस बात की पुष्टि करने से आनाकानी कर रहा है पर पुख्ता सूत्रों के अनुसार महेश मखीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।