BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर में विधायक रमन अरोड़ा की ज़मानत याचिका पर सुनवाई हुई है”पंजाब के जालंधर सेंट्रल हल्के से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जालंधर सेशन कोर्ट ने विधायक रमन अरोड़ा को बेल ग्रांट कर दी है। जानकारी के अनुसार रामा मंडी थाने में दर्ज रंगदारी के मामले में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के ये राहत दी है। उन्हें आज रिलीज कर दिया जाएगा। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद सोमवार को अदालत ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली। कोर्ट ने आदेश दिया कि अरोड़ा को 25 हजार रुपए का बेल बॉन्ड भरना होगा। इससे पहले अरोड़ा को पुलिस ने 9 दिनों तक रिमांड पर रखा था।”