BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के बाद पिछले एक महीने से जेल में बंद है जिसके बाद उनकी ज़मानत अर्ज़ी 11 जुलाई को अदालत में विचाराधीन है, रमन अरोड़ा की ज़मानत याचिका के साथ उनके समधी राजू मदान ओर नगर निगम की इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर की भी ज़मानत याचिका लगी हुई है। देर शाम माननीय अदालत ने तीनों की ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी है जिससे अब इनको हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाना पड़ेगा।