BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

कांगेसी नेता ओर पंजाब विधानसभा के विरोधी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आज 6 घंटे की पुलिस के उच्चाधिकारियों के सामने पूछताछ में पुलिस को कोई सहयोग नहीं दिया है ना ही उन्होंने कोई पुलिस जाँच में संतोषजनक जवाब दिए। 6 घंटे में 32 बम पंजाब में फटने वाले हैं के बारे में अब पुलिस भी उनके बयान को हल्के में नहीं ले रही है, वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का उच्चाधिकारियों ने एडवोकेट जनरल आफिस में सलाह कर रहे हैं कि प्रताप बाजवा को खिलाफ अब क्या कारवाई करे? अब ये तय है कि प्रताप बाजवा के खिलाफ कुछ ही समय में पंजाब पुलिस बड़े एक्शन की तैयारी कर रही है क्योंकि 32 बम फटने वाले हैं इससे पहले पंजाब में कोई ऐसी घटना घटित हो पुलिस के उच्चाधिकारियों ने प्रताप बाजवा पर शिकंजा कस उनसे सच उगलवाने की तैयारी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं एक सवाल के जवाब में बाजवा ने केंद्रीय फोर्स को भी इसकी सूचना ओर जानकारी देने से इंकार कर दिया है। एक पुलिस के बडे अधिकारी ने साफ कहा कि बाजवा सब जानते हुए भी पुलिस जाँच में सहयोग नहीं दे रहे जिससे अब बाजवा के खिलाफ सख़्त कारवाई करनी अनिवार्य है।