BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में कुछ समय पहले बस स्टैंड के पास वरदान अस्पताल के बाहर गोली चलाने वाले को पुलिस ने गोली मारकर ढेर किया है, जो कि गैंगस्टर लक्की पटियाल का गुर्गा था। गांव शाहपुर में पुलिस और शूटर में मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए
स्टाफ और शूटर के बीच फायरिंग हुई है। इस दौरान पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शूटर लब्बू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी की पहचान योद सिंह योदा उर्फ लब्बू निवासी शाहकोट के रूप में हुई है। घायल घायल अवस्था में शूटर को गिरफ्तार करके उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लब्बू उक्त इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान लब्बू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह पिछले कुछ दिनों से डॉक्टरों को फोन कर कथित तौर पर रंगदारी मांग रहा था।