BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
HEAT 7 की नाजायज बिलडिंग तोड़कर फिर से नाजायज बिल्डिंग बनाने वाली बांसल स्वीट्स के खिलाफ हाईकोर्ट का रूख कर लिया गया है, लगातार हो रही कई शिकायतों के बावजूद अपनी ऊँची पहुँच दिखाकर सरेआम नाजायज निर्माण करने वाली BANSAL स्वीट्स पर नगर निगम ने अपना शिकंजा नहीं कसा तो पीड़ित ने हाईकोर्ट का रूख अपनाया है, शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले हीट सेवन ने नाजायज तरीक़े से निर्माण करके सरकारी सड़क का दुरुपयोग कई सालों तक किया तो अब जिनको ये जगह बेची वो लोग भी नाजायज तरीक़े से निर्माण करके जहां नगर निगम को करोड़ों का रगड़ा लगा रहे हैं वहीं सहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी बांसल स्वीट्स के बनने पर नुक़सान होगा। सड़क की जगह पर पार्किंग इस्तेमाल करना या उस तरफ़ मेन रास्ता बनाना गलत है जिसके खिलाफ शिकायत के बाद काम रोकने के आदेश हुए पर अभी भी ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से काम चल रहा है जिसके रुकवाने के लिए नगर निगम के खिलाफ हाईकोर्ट का रूख किया गया है।इस संबंध में एटीपी सुषमा दुग्गल से बात करनी चाही पर उन्होंने फोन नही उठाया।