BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में कैंडल मार्च निकाल कर आज सैंकड़ों लोगों ने फोर्टिस अस्पताल को खिलाफ जहां नारेबाज़ी की वहीं उन्होंने वरिंदर घुम्मण की मौत के ज़िम्मेदार डाकटरो को ठहराया है। जालंधर में बाडी बिल्डिर घुम्मण के पिता भुपेंद्र सिंह ने आरोप लगाए कि उनके
बेटे की मौत फोर्टिस अस्पताल की लापरवाही से हुई है ना कि हार्ट अटैक से। उन्होंने कहा कि अब अस्पताल प्रबंधक अपनी ऊँची पहुँच दिखाकर जालंधर के डीएसपी गगनदीप घुम्मण से उनपर दबाव बनाना चाहते है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएसपी गगनदीप घुम्मण उनके पौते पौत्रियाँ कहाँ पढ़ते हैं के बारे में ख़ुफ़िया जानकारी जुटा रहे हैं उन्होंने कहा कि से डीएसपी किसके इशारे पर काम कर रहा है उन्हे नहीं पता पर उनको खतरे का अंदेश है वही घुम्मण के रिश्तेदार रब्बी ने आरोप लगाया कि डाकटरो की लापरवाही से ही वरिंदर की मौत हुई है जिसके बारे में पुख्ता सबूतों के आधार पर उन्होंने शिकायत की है ओर फोर्टिस अस्पताल को खिलाफ कारवाई की मांग की है। वहीं रोष प्रदर्शन में लोगों ने नारे लगाए कि जान बचानी है तो फोर्टिस ना जाए ज़िंदगी गंवानी है तो ज़रूर जाए।