BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
EX MLA शीतल अंगुराल ने जालंधर के प्रमुख चौक को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शीतल अंगुराल ने जहां पुलिस पर दबाव में भाजपा वर्कर संदीप पाहवा पर झूठा पर्चा दर्ज करने का आरोप लगाया वहीं उन्होंने इलाके में बढ़ रही गुंडागर्दी का भी आरोप लगाया है, जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने सैंकड़ों भाजपा नेताओं के साथ गुरू रविदास चौक में सड़क जाम करके धरना लगाया क़रीब दो घंटे तक चौक बंद होने से जहां यातायात प्रभावित हुआ वहीं पुलिस के हाथ पैर भी फूल गए। शीतल ने आरोप लगाया कि संदीप पाहवा को सोनू सिलेंडर नाम का एक युवक गालीयाँ दे रहा था जिसके बाद संदीप ने भी जवाब में गालियाँ निकाली पर पुलिस ने बिना किसी कारण संदीप पर पर्चा दर्ज किया जिसके रद्द करवाने के लिए धरना प्रदर्शन किया।