BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

पंजाब में आम आदमी पार्टी नेताओं का भाजपा के हरेक जिले में दफ़्तरों के बाहर प्रदर्शन किया गया। भाजपा के नवा शहर में स्थित दफ़्तर में आम आज़मी पार्टी ओर भाजपा वर्करों में ऐसी कही सुनी हुई कि बात हाथापाई तक पहुँच गई। जिसके बाद मौके पर पहुँची

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। पंजाब में रविवार को हर जिले में आप वर्करों ने भाजपा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब में ईडी का इस्तेमाल करके हर किसी को दबाकर भाजपा में शामिल करवा रही है जो बीतेलदिन संजीव अरोड़ा को भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।