BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जेल में नशा बिकवाने के आरोप में पकड़े गए डिप्टी जेल हरभजन सिंह को जहां पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है वहीं हरभजन सिंह की ऐसी वीडियो सामने आई है जिसमें उसके सीधे संबंध तस्करों से सामने आ रहे हैं। हरभजन सिंह जेल में तैनात एक
सब इंस्पेक्टर की रिटायरमेंट पार्टी में गए थे जहां जेल में ज़मानत से आया युवक उनके साथ डांस कर रहा था ओर उनपर नोटों की बारिश कर रहा था जो वीडियो बर्निंग न्यूज़ के हाथ लगी है। जिसमें रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने पार्टी में हरभजन सिंह के साथ मिलकर जेल से हवालाती को पार्टी में बुलाया था। डीएसपी की वीडियो सामने आने के बाद से रिटायर्ड हुए सब इंस्पेक्टर से भी पूछताछ की जा सकती है, सूत्रों के अनुसार जो पुलिस अधिकारी जेल में नशा पकड़ते थे उन पुलिस कर्मियों को भी हरभजन सिंह दबाता था।