BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
नगर निगम के आदेशों के बाद काम रोकने की बजाएँ परदे के पीछे नाजायज निर्माण करने वाली बांसल स्वीट्स शाप के द्वारा अब एक ओर कारनामा कर दिया गया है, बांसल स्वीट्स के द्वारा दशको पुराने पेड़ों को काट दिया गया है, इन पेड़ों के सरकारी

जगह पर लगाया गया था पर बांसल स्वीट वाले ने सरकारी जगह पर भी नाजायज निर्माण करना शुरू कर दिया है। वहीं इसी बीच बांसल स्वीट्स ने सरकारी जगह पर हरियाली ख़त्म करने का बेड़ा भी उठा लिया है जिन्होंने अब दशकों पुराने पेड़ को काटकर ये साबित कर दिया है नगर निगम किस कदर उनके इशारे पर नाच रहा है, हालाँकि जालंधर के बल्टन पार्क में स्पोर्ट्स हब बनाने में बाधा डाल रहे पेड़ों को काटने के लिए नगर निगम कोर्ट से इजाज़त ले रहा है पर बांसल स्वीट्स ने बिना किसी की परमिशन लिए पेड़ काट डाले हैं जिसके लिए अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने की तैयारी है।