BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

ATP सुखदेव विशिष्ट को रिमांड ख़त्म होने के बाद एक बार फिर से पुलिस ने अदालत में पेश किया है, कोई नाजायज बनी कालोनियों को नोटिस जारी होने के बाद उनके खिलाफ कारवाई ना किए जाने के भी कई दस्तावेज विजिलेंस के हाथ लगे थे वहीं नोटिस के नंबर का रिकॉर्ड भी ग़लत पाए जाने के दस्तावेज अदालत में पेश किए गए। आज अदालत में विजिलेंस ने सुखदेव विशिष्ट को पेश किया ओर सात दिन का रिमांड मांगा परअदालत ने उनका 3 दिन का रिमांड ओर दिया है जिसके बाद पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। पुलिस ने बताया कि एटीपी जाँच में सहयोग नहीं दे रहे जबकि उनके खिलाफ कई ऐसे दस्तावेज हाथ लगे हैं जिनसे साफ़ है कि नोटिस जारी करके कईयों पर कारवाई नहीं हुई, आख़िर वो कारवाई क्यों नहीं हुई इसकी जाँच की जा रही है, विजिलेंस कोई नाजायज बनी दुकानों कालोनियों में जाकर रिकार्ड इकट्ठा करके लाई है। पुलिस जाँच में वो नाम उगलवाने की प्रकिया चल रही है जिनके इशारे पर शहर में नाजायज निर्माणों को बढ़ावा दिया जा रहा था।