BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
क़रीब दो महीने पहले जालंधर के फ़ुटबॉल चौक के पास स्थित अरमान अस्पताल में महिला टीचर सोनम मुलतानी की मामूली आपरेशन के दौरान हुई मौत के बाद अभी तक परिवार इंसाफ के लिए तरस रहा है, वहीं इसी बीच डाकटरो के पैनल की रिपोर्ट भी सिविल सर्जन के पास पहुँच चुकी है पर फिर भी अरमान अस्पताल के डाकटरो के खिलाफ मामला दरज ना होने के बाद जहां परिवार ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को लिखित शिकायत की थी वहीं ह्यूमन राइट्स कमिशन ने अब जालंधर पुलिस कमिश्नर ओर सिविल सर्जन को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। ह्यूमन राइट्स कमीशन ने सोनम की मौत के मामले के क़रीब दो महीने से ज़्यादा का समय बीत जाने पर भी कारवाई ना करने के कारण नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। जिसके बाद अब अरमान अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई होना लगभग तय है।