BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
महिला टीचर की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि अरमान अस्पताल में एक बार फिर से हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा करने वाले होशियारपुर से आए थे जिन्होंने आरोप लगाया कि 15 दिन मरीज़ का इलाज करने के बाद डाकटरो ने उन्हें कहा कि मरीज किसी ओर अस्पताल ले जाएं जिसको लेकर मरीज के परिजन भड़क गए ओर अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। इससे क़रीब दो महीने पहले महिला टीचर की मौत के मामले में अरमान अस्पताल के डाकटरो की लापरवाही सामने आई थी ज मामूली आपरेशन करवाने आई पर उसकी मौत हो गई थी मृतका के परिजनों ने भी अरमान अस्पताल के डाकटरो पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया था।