BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

क़ानून की धज्जियाँ उड़ाकर नगर निगम की आँखों में धूल झोंककर नाजायज बनी बिल्डिंग आज प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई है, इस तीन मंजिला बिल्डिंग को बिना किसी मंज़ूरी के बनाया गया था जिसको निगम के किसी भी अधिकारी ने रोका नहीं ओर आज इस नाजायज बनी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। जिस कारण फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँच आग पर काबू डाल रही है। बस्ती शेख के चिट्टा स्कूल के सामने मेन रोड पर बनी गुरू नानक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई इस दुकान में कोई भी रास्ता नहीं जहां से आग लगने के बाद बाहर निकला जा सके वहीं इस तीन मंजिला इमारत को पूरी तरह से ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से बनाया गया। जो आज कई लोगों की जान जोखिम में डाल सकती है।