BURNING NEWS✍️
30 रूपए जेब में नहीं थे पर फिर भी डलवाया पैट्रोल,जब पैसे मांगे तो कर दिया पंप के कर्मी पर हमला,जालंधर के टीवी टावर रोड पर ये नज़ारा देखने को मिला। जालंधर के टीवी टॉवर के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर 30 रुपए के पेट्रोल को लेकर विवाद के बाद
बाइक सवार युवकों ने पंप कर्मी के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें एक युवक डंडे से हमला करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है।
खुरला किंगरा के पास गुरनाम गैसों लाइन स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के कर्मी मनीष ने बताया कि तीन युवक बाइक पर आए और 30 रुपए का पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डालने के बाद युवक बिना पैसे दिए जाने लगे। उनसे पैसे मांगे तो युवकों ने कहा कि पैसे बाद में दे देंगे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। तीनों युवकों ने पंप कर्मी के साथ हाथापाई की और डंडों से हमला करने की कोशिश की। पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। घटना के बाद आरोपी युवक बिना पैसे दिए मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई है। पीड़ित पंप कर्मी ने बताया कि घटना की जानकारी पंप मालिक को दे दी गई है और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।