BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के 66 फुटी रोड के नजदीक गाँव धनाल में करीब 7 एकड़ में नाजायज तौर पर फ़ार्म हाउस बनाकर बेचने की तैयारी की जा रही है जिसमें कई सड़कों सीवरेज पानी के कनेक्शन भी नाजायज तौर पर ले लिए गए है। इतना ही नहीं नगर निगम को इस सबके बारे में पता होने के बावजूद भी बेख़बर है। गाँव धनाल में ज नाम के प्रापटी कारोबारी ने इस कालोनी को नाजायज काटकर अंदर 40-40 मरले के फ़ार्म हाउस बनाकर बेचने हैं जिनमें कई लोगों से एडवांस की राशि भी लाखों रूपए में इकट्ठी की जा चुकी है। एक नेता के संरक्षण में बन रही इस कालोनी के कारण जहां नगर निगम को करोड़ों का रगड़ा लगाया जा रहा है वहीं इस निगम अधिकार जेबें भी मोटी गर्म कर चुके है। ज नाम के प्रापटी कारोबारी से इस कालोनी के बारे में पूछा गया तो वो साफ मुकर गए कि उनकी नहीं जबकि ग्राहकों को वो खुद इस कालोनी की तस्वीरें नक़्शे भेज उन्हें नाजायज कालोनी में फ़ार्म हाउस बेच रहे है।