BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
शिरोमणि अकाली दल के लुधियाना के मुल्लापुर दाखा हलका इंचार्ज के खिलाफ मोहाली में नाबालिग से रेप की कोशिश का केस दर्ज हुआ है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी नेता को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग के पिता का आरोप है कि अकाली नेता जसकरनजीत देओल के उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। वह उसे बहला-फुसलाकर के मोहाली ले गया। यहां उसने बेटी को होटल ले जाकर उसके साथ रेप की कोशिश की। उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर नेता ने बेटी के साथ मारपीट भी की।
नेता का घर आना-जाना था
लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 16 साल है। साल 2023 में उसके चचेरे भाई के साथ जसकरनजीत सिंह की दोस्ती थी, जिसकी वजह से उसका साल 2023 में उसके घर पर आना-जाना शुरू हुआ। वह आरोपी को एक अच्छा और इज्जतदार आदमी समझते थे, लेकिन उसने ऐसी हरकत दिखाई कि उनकी पत्नी को ही अपने जाल में फंसा लिया।
पत्नी के साथ अवैध संबंध
आरोपी के उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। जब उन्हें इस संबंध के बारे में पता चला, तो उन्होंने अपनी पत्नी को टोकना शुरू किया। इसका पता चलने पर आरोपी ने उनकी पत्नी को बरगला दिया (बहका दिया), जिसके बाद उनकी पत्नी दोनों बेटियों को लेकर आरोपी के साथ ‘बसेरा हाईट्स’ में जाकर रहने लगी।