BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
तरनतारन पुलिस की तरफ से गुरदासपुर से गिरफ्तार SDM डॉ. अनुप्रीत कौर रंधावा की प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ विवादों में घिरी रही। 2012 में पंजाब सिविल सर्विस (PCS) एग्जाम क्लियर करने के बाद उसे पहली इंडिपेंडेंट पोस्टिंग तरनतारन के पट्टी में मिली।
वहीं उन पर 1.63 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा। जिसमें शनिवार को उनकी गिरफ्तारी हुई। जिसके बाद देर शाम पट्टी कोर्ट में पेश कर उनका 20 मई तक का पुलिस रिमांड लिया गया है। DSP रविशेर सिंह ने इसकी पुष्टि की। डॉ. रंधावा पर आरोप है कि उनके कार्यकाल में जम्मू-राजस्थान हाईवे जमीन अधिग्रहण में 1.63 करोड़ रुपए का गबन हुआ। 5 खातों में ये पैसा डाला गया। इसमें एक खाता एसडीएम के भाई का होने का भी दावा है।
अमृतसर में जन्मीं डॉ. अनुप्रीत कौर ने MBBS की पढ़ाई की है। 2012 बैच की पंजाब सिविल सेवा (PCS) अधिकारी बनी। इसके बाद उसने नेशनल हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी बचित्र सिंह ढिल्लों से शादी की, लेकिन पर्सनल लाइफ भी विवादों में घिर गई।
8 महीने बाद ही अनुप्रीत ने पति पर दहेज उत्पीड़न-जान से मारने की कोशिश में FIR कराई। पति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद दूसरा विवाद पहली पोस्टिंग पर NH-54 भूमि अधिग्रहण में मुआवजा घोटाला का जुड़ गया।तब ये जालंधर के डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय में थी। बाद में जांच के चलते पंजाब सरकार ने उसे सस्पेंड कर दिया। 2022 में बहाली के बाद 2026 में ही फिर से गुरदासपुर की SDM के रूप में तैनात हुई
डॉ. अनुप्रीत कौर रंधावा 2012-बैच की पंजाब सिविल सर्विस (PCS) अधिकारी है, जिसका प्रशासनिक करियर विवादों से घिरा रहा। उसने अपनी नौकरी का बड़ा हिस्सा तरनतारन जिले में बिताया। 2018-19 में पट्टी की एसडीएम के पद पर रहते हुए उस पर NH-54 नेशनल हाईवे के भूमि अधिग्रहण में 1.63 करोड़ रुपए के सरकारी मुआवजे के गबन का मुख्य आरोप लगा।
इसके चलते 2019 में उन पर एफआईआर दर्ज हुई और उन्हें सस्पेंड भी किया गया था। इसके अतिरिक्त, उस पर 88 लाख रुपए के एक अन्य घोटाले और हालिया चुनावों में राजनीतिक पक्षपात के भी आरोप हैं। उसकी शादी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बचित्र सिंह से हुई थी, जिससे वो अब अलग हो चुकी है। उनकी शादी भी विवादों में रही।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बचित्र सिंह ढिल्लों से शादीः डॉ. अनुप्रीत कौर रंधावा और उसके पूर्व पति बचित्र सिंह ढिल्लों का विवाद साल 2015 में प्रशासनिक और खेल जगत में सुर्खियों में रहा था। इसकी पूरी कहानी घरेलू हिंसा, पैसे की मांग और गंभीर आरोपों से जुड़ी हुई निकली। दरअसल डॉ. अनुप्रीत कौर रंधावा की शादी नवंबर 2014 में बचित्र सिंह ढिल्लों से हुई थी। बचित्र सिंह पंजाब के जाने-माने पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं और तरनतारन के ही पास स्थित गांव रख शेरों के रहने वाले हैं। शादी के बाद दोनों तरनतारन में ही एसडीएम के सरकारी आवास में एक साथ रहे।
शादी के 8 महीने बाद ही झगड़ाः शादी के 8 महीने बाद, यानी जुलाई 2015 में, दोनों के रिश्तों का विवाद सार्वजनिक हुआ। डॉ. अनुप्रीत कौर द्वारा तरनतारन सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शादी के तुरंत बाद से ही उसका पति उन्हें पैसों के लिए प्रताड़ित करने लगा था। उसने अपना कोई बिजनेस शुरू करने के लिए अनुप्रीत से 5 लाख रुपए मांगे थे, जो अनुप्रीत ने अपने माता-पिता से लेकर उसे दे दिए। इसके बावजूद उसकी मांगें कम नहीं हुईं।
जिनकी जमीन नहीं, उनके खातों में भी गया पैसा:
1.63 करोड़ रुपए की राशि 5 लोगों जसबीर कौर, राजविंदर कौर, सरताज सिंह, बिक्रमजीत सिंह और गुरजीत कौर के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी गई, जिनकी एक इंच जमीन भी हाईवे के दायरे में नहीं आती थी। इन लोगों के नाम 2013 की नोटिफिकेशन सूची में भी नहीं थे।