हार्ट पेशेंट जुआरी ने जुएँ में लगाया बुकीज को 70 लाख का रगड़ा
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में जुएँ के खेल में धोखाधड़ी करके दूसरे शहरों से आएं बुकीज के साथ 70 लाख का रगड़ा लगाया गया है, जिसमें मुख्य शातिर जुआरी हार्ट पेशंट है जिसकी जुएँ में धोखाधड़ी पकड़े जाने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। हालाकि बीच बचाव करके एक नेता ने राजीनामा करवा कुछ पैसे जो ठगी से जुए में जीते थे वो वापिस भी करवा दिए। बताया जा रहा है कि किशनपुरा इलाके में लुडो की गोटी के साथ जुआ चल रहा था जिसमें स नाम का शातिर जुआरी श नाम वाला हार्ट पैशेंट जुआरी बैठा था जिन्होंने लुधियाना अमृतसर से आए नामी बुकीज को वहां जुआ खिलाने के लिए बुलाया ओर गोटी में ऐसी सैटिंग की उसमें हर बार फैंका जाने वाला पासा उन्हीं का आता था जब जुआरी 70-80 लाख जीत गया तो बुकीज को शक हुआ तो उसने गोटी चाक की जिसमें ऊपर लगे नंबर ही नकली चिपकाए थे जिसको लेकर वहां विवाद हो गया विवाद के बाद जब बात पुलिस में शिकायत देने की पहुंची तो ठगी करने वाले बस्तियात इलाके के जुआरी को घबराकर हार्ट की समस्या हो गई जिसे अस्पताल भर्ती करवाया गया। मामला तूल पकड़ता देख इस जुआरी ने एक नेता के आफिस बैठकर लाखों रूपए की कुछ रकम बुकीज को वापिस कर दी है ओर बाक़ी रकम वापिस देने का वास्ता देकर कुछ समय मांगा है। फिलहाल मामला जालंधर पुलिस के ध्यान में भी आ गया है,