BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर के माडल हाउस बूटा मंडी स्थित ZOOM SHOES के मालिकों ने जमकर गुंडागर्दी की है जिसके बाद पुलिस में एफ़आइआर दर्ज कर दी जो सभी फरार हैं।  जालंधर-फगवाड़ा हाईवे स्थित मशहूर रेस्टोरेंट Haveli (Heritage) में कारोबारी पर हुए कातिलाना हमले के मामले में थाना सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जूम कंपनी के मालिक समेत 9 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

घटना 8 फरवरी की देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित कारोबारी के अनुसार वह उस रात हवेली (हेरिटेज) में मौजूद था, तभी केके ट्रेडर, खन्ना स्टील्स और जूम शूज कारोबार से जुड़े कुछ लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने पहले बहस शुरू की और फिर अचानक धक्का-मुक्की करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने सार्वजनिक स्थान पर ही बेरहमी से मारपीट की, जिससे कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि हमले के पीछे पुराना लेन-देन का विवाद है। उसने बताया कि हमलावरों के साथ उसका पैसों का लेन-देन चल रहा था। आरोप है कि रकम लौटाने से बचने के इरादे से आरोपियों ने पहले से साजिश रची और मौके पर उसे घेरकर हमला किया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे वहीं छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए। बाद में मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

मामले की शिकायत थाना सदर फगवाड़ा में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गैर-जमानती धाराओं के तहत कातिलाना हमले का पर्चा दर्ज कर लिया।

थाना सदर की एसएचओ सोनम दीप कौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून से कोई भी ऊपर नहीं है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

इस घटना के बाद कारोबारी वर्ग में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की वारदात कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। यदि जांच में और नाम सामने आते हैं तो उन्हें भी केस में शामिल किया जाएगा। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ सकेगा।