कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत पिता चुन्नी लाल का देहांत,आधे दिन की छुट्टी का ऐलान
BURNING NEWS✍️
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत के पिता भगत चुन्नी लाल का सुबह देहांत हो गया है, जिनके देहांत के बाद राजनीतिक पार्टियों में शोक की लहर है। वहीं सरकार ने आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत के पिता भाजपा अकाली सरकार के समय मंत्री रहे हैं जिनके देहांत की खबर के बाद वीरवार को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। वहीं उनका अंतिम संस्कार शाम पाँच बजे माडल हाउस शमशान घाट में होगा।