शराब की वीडियो वायरल होने के बाद पार्षद मुकेश सेठी का आया बयान,दी ये चेतावनी
BURNING NEWS✍️
अपने निजी आफिस में शराब की पार्टी के दौरान वीडियो वायरल होने के बाद पार्षद मुकेश सेठी का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने एक चेतावनी भी जारी की है। किसी भी जनप्रतिनिधि की निजी/व्यक्तिगत जिंदगी और निजी कार्यक्रम को राजनीतिक मुद्दा बनाकर, बिना उचित अनुमति वीडियो रिकॉर्ड करना, उसे तोड़-मरोड़कर पेश करना अथवा अलग-अलग सोशल मीडिया पेजों और मीडिया चैनलों पर प्रसारित/शेयर करना किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जनप्रतिनिधि होने का अर्थ यह नहीं कि उनकी निजी जिंदगी का अधिकार समाप्त हो जाता है। सार्वजनिक जीवन में होने के बावजूद हर व्यक्ति को अपनी निजी जिंदगी और व्यक्तिगत गरिमा की रक्षा का अधिकार है।
पार्षद मुकेश सेठी ओर आप नेता अभि मरवाहा ने कहा कि जिन फेसबुक पेजों, सोशल मीडिया अकाउंट्स और मीडिया चैनलों ने इस वीडियो को प्रकाशित अथवा प्रसारित किया है, उनके द्वारा किए गए मूल वीडियो, पोस्ट, कैप्शन, एडिटिंग और शेयरिंग का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा रहा है।
इस पूरे मामले में हमारे अधिवक्ताओं से कानूनी राय लेकर, मानहानि (BNS की धारा 356 सहित, जहाँ लागू हो), निजता के उल्लंघन तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा साइबर अपराध प्राधिकरण के समक्ष भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी की निजी जिंदगी को बदनाम करने या सनसनी फैलाने का अधिकार किसी को नहीं है।
मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि सच्चाई सामने लाने और जनहित की पत्रकारिता का हम सम्मान करते हैं, लेकिन निजी वीडियो को गलत संदर्भ में प्रस्तुत करके किसी व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश को कानून के माध्यम से चुनौती दी जाएगी।
यह चेतावनी नहीं, बल्कि कानून के दायरे में रहते हुए अपने अधिकारों की रक्षा का स्पष्ट संकल्प है।
— मुकेश सेठी
काउंसलर, वार्ड नं. 56