बाबा साहेब की प्रतिमा के गले में जूतों का हार डाला,कल पंजाब के इस जिसे में बंद की काल
BURNING NEWS✍️
लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ करने पर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाबा साहेब की प्रतिमा के गले में जूतों का हार डाल दिया। घटना 5 सितंबर की बताई जा रही है। इसको लेकर अब एससी भाईचारे ने बुधवार, 9 सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद की कॉल दी है। जैसे ही इस घटना की भनक स्थानीय लोगों को लगी, इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं जालंधर में अंडबेकर चौक(नकोदर चौक) में भाजपा नेता शीतल अंगुराल साथियों सहित पहुंचे जिन्होंने इस घटना की जमकर निंदा की। इस कृत्य से वाल्मीकि भाईचारे के लोगों में भारी रोष फैल गया है। आक्रोशित लोगों ने जालंधर बाईपास चौक पर इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एक घंटे से भी ज्यादा समय से ट्रैफिक जाम है। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई हैं। इससे जालंधर की ओर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई