बाजवा प्रापटी डीलर ने नाजायज शोरूम काटे,90-90 लाख रूपए में आगे बेचे
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के माडल टाउन इलाके के बाजवा प्रापटी डीलर ने एक बार फिर नगर निगम को करोड़ों रूपए का रगड़ा लगा दिया है जिसने माडल टाउन शमशान घाट के साथ नाजायज शोरूम रिहाइशी इलाके में काटकर उनको 90-90 लाख रूपए रेंट लगाकर बेचना शुरू कर दिया है। जिसका नक़्शा भी लोगों को वाटसएप पर भेजकर उन्हें ख़रीदने वालो को उकसाया जा रहा है, हालाँकि ये क्लीयर नहीं किया जा रहा है कि ये एक नाजायज शोरूम तैयार होंगे क्योंकि जिस जगह से शोरूम की जगह ख़रीदकर उसमें कटिंग की गई है वो इलाक़ा पूरी तरह से रिहायशी है। पिछले लंबे समय से राजनीतिक शरण में अपनी रोटियां सेंकने वाले बाजवा डीलर ने एक बार फिर से एक नेता की शह पर नगर निगम को इस बार करोड़ों रूपए का चूना लगा दिया है। जो शोरूम वाली जगह को रिहाइशी रेट पर ख़रीदने के बाद अब उसे कमर्शियल रेट में बेच रहा है,
बड़े प्लाट के छोटे टुकड़े किए
एक बड़े प्लाट को छोटे हिस्सों में काटकर उसमें मुनाफ़ा कमाने के लिए माडल टाउन के इस बाजवा डीलर ने उन्हें कमर्शियल रूप दे दिया है ओर इन पर दोगुने मुनाफ़े कमाने की तैयारी में है, नाजायज कटे इन शोरूम की शिकायत नगर निगम को मिल गई है जिन्होंने कारवाई का आश्वासन दिया है।
कुक्की डाब ते पास रिहाइशी कोठी पर भी बनाया नाजायज शोरूम
कुक्की डाब के पास बाजवा प्रापटी डीलर ने नाजायज शोरूम बना दिया है जो रिहायशी दिखाई गई थी पर अब इस पर शटर लगाने की तैयारी की जा रही है, इस डीलर ने इलाके में नाजायज निर्माणों को खुद ही हरी झंडी दी हुई है जिसके साथ एक नेता की पूरी मिलीभगत है जो निगम में इसकी नाजायज बिल्डिंग पर कारवाई नहीं होने देता।